
भारत सरकार ने हाल ही में यह घोषणा की है कि Sanchar Saathi App अब हर नए स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल किया जाएगा। यह फैसला दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा लिया गया है और इसका उद्देश्य मोबाइल उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा देना और SIM फ्रॉड को रोकना है।
Sanchar Saathi App क्या है?
Sanchar Saathi एक सरकारी ऐप और पोर्टल है, जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर, SIM कार्ड और फोन की जानकारी देख सकता है। यह पहले एक वेबसाइट के रूप में था (sancharsaathi.gov.in), लेकिन जनवरी 2025 में इसे Android और iOS ऐप के रूप में लॉन्च किया गया।
इस ऐप का मुख्य फायदे :
- चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करना
- फर्जी SIM और पहचान के दुरुपयोग को रोकना
- धोखाधड़ी वाली कॉल और मैसेज की शिकायत करना
- अपने Aadhaar पर कितने SIM registered हैं, यह जानना
- Sanchar Saathi App में कौन-कौन से फीचर हैं?
- CEIR चोरी या गुम फोन को IMEI नंबर से ब्लॉक करना
- TAFCOP (Know Your Mobile Connection) Aadhaar पर कितने SIM active हैं, देखना
- Chakshu फर्जी कॉल, WhatsApp मैसेज या स्पैम की शिकायत करना
- KYM (Know Your Mobile) सेकंड-हैंड फोन खरीदने से पहले IMEI चेक करना
Sanchar Saathi App से SIM Check कैसे करें?
- ऐप खोलें या portal पर जाएं: sancharsaathi.gov.in
- Know Your Mobile Connection (TAFCOP) सेक्शन में जाएं
- अपना मोबाइल नंबर डालें
- OTP से verify करें
- इसके बाद सूची में दिखेगा:
- आपके आधार पर कितने SIM जारी हैं।
अगर कोई नंबर आपका नहीं है, तो आप उसे रिपोर्ट कर सकते हैं।
सरकार का नया नियमों के अनुसार :
- सरकार ने मोबाइल कंपनियों को आदेश दिया है कि ,
- यह ऐप फोन में पहले से इंस्टॉल होगा
- इसे हटाया या disable नहीं किया जा सकेगा
- पुराने फोन में इसे अपडेट के जरिए दिया जाएगा
- कंपनियों को 90 दिनों के अंदर इस आदेश का पालन करना होगा।
विवाद क्यों हो रहा है?
- कई लोग और डिजिटल अधिकार समूह यह सवाल पूछ रहे हैं:
- क्या Sanchar Saathi हमारी निगरानी करेगा?
- क्या ऐप हमारे कॉल और लोकेशन तक पहुंच सकता है?
- अगर ऐप delete नहीं हो सकता, तो यूज़र्स की प्राइवेसी का क्या?
- इन विवादों के बावजूद सरकार ने कहा है कि ऐप का मकसद केवल सुरक्षा है, न कि ट्रैकिंग।
🌐 Sanchar Saathi Login और Download लिंक
✔️ Official Portal: https://sancharsaathi.gov.in
✔️ Play Store: Sanchar Saathi App
✔️ iOS: App Store पर भी उपलब्ध है ।
आपकी राय क्या है?
इस ऐप में कई ऐसी सुविधाएँ हैं, जो मोबाइल सुरक्षा, फर्जी SIM और धोखाधड़ी रोकने में मदद करती हैं। लेकिन अब जब यह ऐप नए फोन में अनिवार्य कर दिया गया है और इसे हटाया भी नहीं जा सकता, तो इसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
क्या आपको लगता है कि यह कदम लोगों की डिजिटल सुरक्षा के लिए सही है, या यह नागरिकों की प्राइवेसी के लिए चिंता का विषय है?
अपनी राय नीचे कमेंट में ज़रूर बताइए।
हमें फेसबुक पर भी फॉलो करें:- Follow On Facebook
यह भी पढ़ें: ₹15,999 में सबसे तेज़ 7000mAh Battery वाला Power Monster Mobile !
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल {FAQ}
Q1: क्या Sanchar Saathi App को delete किया जा सकता है?
Ans. नहीं, सरकार के अनुसार यह सिस्टम ऐप रहेगा |
Q2: Sanchar Saathi App से Aadhaar SIM कैसे देखें?
Ans. TAFCOP सुविधा के जरिए आप अपने Aadhaar पर कितने SIM registered हैं, देख सकते हैं।
Q3: क्या Sanchar Saathi सुरक्षित है?
Ans. सरकार का दावा है कि यह सुरक्षा के लिए बनाया गया है

Pingback: Gaurav Khanna: Bigg Boss Season 19 Winner Biography