Bigg Boss season 19 Winner Gaurav Khanna : कानपुर से बिग बॉस 19 के मंच तक का सफर ।

 

Bigg Boss season 19 Winner Gaurav Khanna
Bigg Boss season 19 Winner Gaurav Khanna : कानपुर से बिग बॉस 19 के मंच तक का सफर ।

टीवी की दुनिया के जाने-माने अभिनेता गौरव खन्ना ने Bigg Boss season 19 Winner Gaurav khanna जीतकर एक बार फिर लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया। कानपुर से शुरू हुई ये यात्रा आज सफलता की मिसाल बन चुकी है। आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी…

श्रेणीजानकारी
नाम :गौरव खन्ना (अभिनेत्र)
जन्म :(11 दिसंबर 1981) को कानपु र, उत्तर प्रदेश ।
उम्र :43 साल।
पिता :विनोद खन्ना
मां :साक्षी खन्ना
पत्नीःआकांक्षा चमोला, 2016 (अभिनेत्री)
बच्चे :नहीं।
पढ़ाई :सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, कानपुर से।
डिग्री :B.Tech IIT कानपुर से, MBA मुंबई से।
पहला शो:(भाभी)
नेटवर्थ: लगभग ₹42 करोड़ के पास।
खास बात : गौरव आंशिक रूप से कलर-ब्लाइंड हैं
शौक : खाली समय में पेंटिंग करना पसंद करते हैं
लाइफस्टाइल : फिटनेस उनकी डेली रूटीन का हिस्सा है

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna : टीवी पर सफर की शुरुआत

  • MBA करने के बाद गौरव ने एक IT कंपनी में थोड़े समय के लिए मैनेजर का काम किया। लेकिन कहते हैं ना जिंदगी एक बार मौका जरूर देती है ।
  • एक दिन जिम में वर्कआउट करते समय कोई उन्हें देखकर बोला कि तुम एक्टिंग कर सकते हो गौरव खन्ना ने इस मौके को जाने नहीं दिया और तुरंत हां बोल दिया, बस यही से एक चिंगारी जली ।
  • शुरुआत में कई विज्ञापन किए और छोटे-छोटे रोल्स निभाए। धीरे-धीरे उनका चेहरा टीवी पर पहचाना जाने लगे और लोगों उन्हें पसंद करने लगे ।
सालशो का नामकिरदार
2005स्टूडियो बंदसनी
2005सिद्धांततन्मय बक्शी
2006भाभीभुवन सरीन
  • (भाभी) उनके करियर का पहला शो रहा जिससे उन्हें गौरव खन्ना को कुछ हद तक टीवी पर पहचान मिली ।

Gaurav Khanna: यहां से बदली किस्मत 

2007 से 2010 के बीच कई शो आए, लेकिन जो शो उनके नाम को घर-घर तक पहुंचा दिया वो थे:

  • मेरी डोली तेरे अंगना
  • जीवन साथी
  • ये प्यार ना होगा कम (2009) 

इस शो में यामी गौतम के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई । इस समय में वह टीवी जगत के सुपरस्टार मानने लगे।

Gaurav Khanna: CID से मिली एक नई पहचान ।

2014 में गौरव Popular Show CID में इंस्पेक्टर कविन के रूप में अभिनय किया जो दर्शकों को काफी पसंद आया और इस शो ने उनकी फैन बेस को एक अच्छी मजबूती दी।

Gaurav Khanna: अनुपमा सीरियल

2021 में आई सीरियल अनुपमा में उनका किरदार अनुज कपाड़िया ऐसा रोल था जिसने उन्हें एकदम अलग स्टेज पर खड़ा कर दिया। इस शो से गौरव खन्ना को असली पहचान मिली इस शो के माध्यम से गौरव खन्ना ने ना सिर्फ एक बेहतरीन किरदार निभाया बल्कि लोगों के दिलों मैं अपनी जगह बनाई और अपनी एक छाप लोगों के दिमाग में छोड़ दी । जिसके बाद लोगों ने इस रोल को सिर्फ देखा नहीं, बल्कि महसूस किया।

Gaurav khanna के यादगार पल ।

बिग बॉस सीजन 19 विनर गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के विजेता बने।

जिसके बाद बिग बॉस 19 — पहले फाइनलिस्ट बने, और पहले कंटेस्टेंट जिन्होंने टिकट टू फिनाले हासिल किया इसी के साथ बिग बॉस सीजन 19 के विनर भी बने गौरवखन्ना ।

बिग बॉस में उनका गेम दूसरे कंटेस्टेंट्स से काफी अलग रहा ना लड़ाई, ना गाली-गलौज  बस शांति, समझदारी से गौरव खन्ना ने यह है शो जीत लिया ।

Gaurav Khanna: परिवार और बच्चे 

गौरव ने 24 नवंबर 2016 को अभिनेत्री आकांक्षा चमोला से शादी की ।

गौरव खन्ना की पत्नी हाल ही में बिग बॉस में कहा कि उन्हें बच्चे नहीं चाहिए क्योंकि मैं अपने करियर पर फोकस करना चाहती हूं ।

बिग बॉस के बाद क्या करेंगे गौरव खन्ना?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के बाद वह किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।

फैंस ये उम्मीद भी कर रहे हैं कि वह दोबारा अनुपमा में नज़र आएंगे।

निष्कर्ष

कानपुर का एक साधारण लड़का, जिसने कभी सोचा नहीं था कि वह टीवी पर आएगा और आज लाखों दिलों में अपनी पहचान बना चुका है।

और शायद यही उनकी कहानी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है:

सफलता वहीं मिलती है, जहां इरादा मजबूत और दिमाग शांत हो।

Bigg Boss season 19 के Winner Gaurav Khanna आपको कैसे लगाते हैं हमें कमेंट में जरूर बताएं ।

इसे भी पढ़ें: Sanchar Saathi App: अब हर फोन में ज़रूरी, कैसे काम करता है और इससे क्या फायदा है?

1. गौरव खन्ना कौन हैं?

गौरव खन्ना एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेता हैं, जिन्हें “अनुपमा” में अनुज कपाड़िया और CID में इंस्पेक्टर कविन के रोल के लिए जाना जाता है। वह बिग बॉस सीज़न 19 के विनर भी हैं।

2. गौरव खन्ना की उम्र कितनी है?

गौरव खन्ना का जन्म 11 दिसंबर 1981 को हुआ था। साल 2025 के अनुसार उनकी उम्र 43 साल है।

3. गौरव खन्ना की शादी किससे हुई है?

गौरव की शादी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला से 24 नवंबर 2016 को हुई थी।

4. क्या गौरव खन्ना के बच्चे हैं?

नहीं, उपलब्ध जानकारी के अनुसार गौरव और आकांक्षा के अभी कोई बच्चे नहीं हैं।

5. गौरव खन्ना ने पढ़ाई कहां से की है?

उन्होंने स्कूलिंग सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल (कानपुर) से की और आगे IIT कानपुर से B.Tech व MBA मुंबई से पूरा किया।

6. गौरव खन्ना की नेटवर्थ कितनी है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव खन्ना की कुल संपत्ति लगभग ₹42 करोड़ है।

7. गौरव खन्ना किस शो से पॉपुलर हुए?

हालाँकि उन्होंने कई सीरियल किए, लेकिन असली पहचान उन्हें “ये प्यार ना होगा कम”, “CID” और “अनुपमा” से मिली।

8. गौरव खन्ना बिग बॉस 19 कैसे जीते?

उनका शांत, समझदार और सम्मानजनक गेमप्ले दर्शकों को काफी पसंद आया। उन्होंने बिना लड़ाई-झगड़े के शो जीतकर एक अलग पहचान बनाई।

9. क्या गौरव खन्ना फिल्मों में आने वाले हैं?

खबरों के अनुसार बिग बॉस जीतने के बाद वह जल्द ही किसी बॉलीवुड फिल्म या OTT प्रोजेक्ट में दिखाई दे सकते हैं।

10.बिग बॉस 19 जीतने के बाद गौरव खन्ना को कितनी प्राइज मनी मिली?

बिग बॉस सीज़न 19 जीतने पर गौरव खन्ना को ₹50 लाख की प्राइज मनी, एक ट्रॉफी और साथ में एक लग्ज़री कार मिली। यह रकम टैक्स कटने के बाद उन्हें अलग-अलग किस्तों में दी

1 thought on “Bigg Boss season 19 Winner Gaurav Khanna : कानपुर से बिग बॉस 19 के मंच तक का सफर ।”

  1. Pingback: कौन हैं अवन्तिका भट्ट? सौरव जोशी से की शादी ! पूरी जानकारी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top